Sunday, April 4, 2021
दूध और दुग्ध पदार्थ के बारे में सब को ये जानकारी होना जरूरी है।।
दूध और दुग्ध पदार्थ के बारे में सब को ये जानकारी होना जरूरी है।
कोई भी स्तनधारी प्राणी जैसे कि कुत्ता, बिल्ली, घोडा, गधा, इंसान, गाय, भैंस, ऊँट, जिराफ, हाथी इत्यादि के शरीर में दूध कब निर्माण होता है? केवल जब उसके बच्चा पैदा होता है। प्रकृति उनके शारीर में दूध क्यों बनाती है? ताकि उनका नया पैदा हुआ बच्चा अपनी माँ का दूध पी कर कम समय में तेजी से बढ़ सके। बच्चों के दांत नहीं होते इसलिए उन्हें तरल भोजन की आवश्यकता होती है। तो वास्तव में दूध क्या होता है? यह बच्चों का भोजन है।
जब आप गाय या भैंस का दूध निकालते हैं तो इसको क्या कहेंगे? बच्चों का भोजन चुराना। जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में, क्या आपको यह उचित लगता है? आशा है आप का उत्तर अवश्य ही “ना” होगा। इसका मतलब है की आप दयालु और अच्छे इंसान हो। तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि समाज ने हमें कभी यह महसूस करने नहीं दीया कि यह एक पाप है या इसमें कुछ गलत है। समाज ने हमे अभी तक अन्धकार में रखा हैं और इस प्रताड़ना और अत्याचार को समाज में सहज रूप से स्वीकार किया गया है। चूँकि यह सब हमे दिखाई नहीं देता और यह कार्य पूरे दुनिया में सामान्य और ज़रूरी स्वीकारा जाता हैं, यह एक अदृश्य प्रमुख विचारधारा है। इसलिए इस पर कोई प्रश्न भी नहीं उठाता।कोई भी प्रजाति के बच्चे को अपनी माँ का दूध दिन में कितनी बार पीना चाहिए? प्रत्येक 2-3 घंटे में।
बच्चे को अपनी माँ का दूध कितना पीना चाहीये? जितना बच्चा चाहे, कोई माता-पिता कभी बच्चे को माँ का दूध पीने से नहीं रोकते। हम गाय/भैंस का दूध दिन में कितनी बार निकालते हैं? दिन में दो बार, सुबह और शाम।
जब हम उसका दूध दिन में सिर्फ दो बार निकालते हैं तो उसके उपर क्या गुज़रती है? वास्तव में माँ के स्तन हर 2-3 घंटे में खाली होने चाहिए, लेकिन हम 12 घंटे तक उसको दूध इकट्ठा करने को मजबूर करते हैं, जो कि किसी भी माँ के लिए बहुत कष्टदायक और दर्दनाक होता है। हम उसके बच्चे को कितना दूध पिलाते हैं? अगर वो बछिया है तो सिर्फ उसे उतना दूध पीने देते हैं जिससे वह बस ज़िंदा रहे और अगर वह बछड़ा है तो उसे बिलकुल भी दूध नहीं पीने दिया जाता। उसे भूखा रख के मारा जाता हैं, क्योंकि बछड़ा बड़ा होकर हमें दूध देने वाला नहीं हैं। अगर हम बच्चे को उसकी मन मर्जी से उसकी माँ का दूध पीने के लिए २४ घंटे आज़ाद कर दें तो हमारे चाय, कॉफ़ी, दही, पनीर, घी, मक्खन, मावा आइसक्रीम आदि के लिए कितना दूध बचेगा? बिलकुल नहीं बचेगा, अगर वह कृत्रिम नस्ल की गाय नहीं है तो। (पशुओं को ज्यादा दूध उत्पन्न करने के लिए उनकी कृत्रिम नस्लें तैयार करना भी उन पर अत्याचार ही है) ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment