Sunday, June 20, 2021

मृत्युभोज- गंगाप्रसादी एक अभिशाप।

मृत्यु भोज-गंगाप्रसादी एक अभिशाप, कुरीति, बुरार्इ एवं सामाजिक महाबिमारी मृत्युभोज एक अभिशाप है। न जाने कब किस समय किस ने मृत्युभोज की परम्परा चलार्इ जिसे अनजान व अज्ञानी लोगों ने आंख मूंद कर इसे स्वीकार कर लिया। मनमौजी लोगों ने मृत्यु पर मौजमस्ती का मार्ग अपना लिया। बडे ही खेद की बात है कि जो प्रिय जीव, हमारे परिवार का प्रेमी सदस्य, सदा के लिए, हमसे बिछुड कर चला गया, जो कभी भी इस रूप में वापस नहीं आना है, यह समय सर्वाधिक दु:ख, शोक की घडी का एवं चिंता का होता है। इस अवसर पर घी, शक्कर का चूरमा, हलवा व तरह-तरह के मिष्ठान खाना किसी भी दृषिट से क्या मानवीय आचरण कहा जा सकता है ? नही, कभी नही मुझे आश्चर्य होता है, लोग विचार क्यों नही करते ? धर्म के जानकारों से प्रश्न क्यों नही करते ? गीता, रामायण, महाभारत एवं वेदों का अध्ययन क्यो नहीं करते ? ज्ञानियों से जिज्ञासा प्रकट क्यों नही करते ? कानून के जानकारों एवं सरकार से सलाह क्यों नही लेते ? धर्मगुरू श्रीमान दीवान साहब ने अपनी शब्दवाणी में स्पष्ट कहा है जो कुछ कीजे मरणे पहले इसी तरह श्रृति ने कहा जीव तो वाक्य करणात अर्थात जो कुछ करना है, जो भी करणीय है, करने लायक है, करना संभव है, किया जा सकता है, (इसमें सब कुछ आ गया है) वह अपने (मृतक के) जीवन काल में कर लेना चाहिए। कर्म जीव के जीवन काल में ही होते है मरने के बाद नहीं। सामान्यत: जीव से इस जीवन में पाप और पुण्य दोनेां होते है। पुण्य का फल है, स्वर्ग, पाप का फल है नरक। पुण्यात्मा मनुष्ययोनि अथवा देवयोनि को प्राप्त करते है। पापात्मा पशु-पक्षी, कीट-पतंग आदि तिर्यक एवं अन्य योनियां प्राप्त करते है। शास्त्रों में हमारी श्रद्धा क्यों नही है ? अगर श्रद्धा है तो हमारे कर्म शास्त्रोक्त क्यों नहीं है ? गीता के 17वे अध्याय के श्लोक 8, 9 व 10 में सातिवक, राजस व तामस आहार का वर्णन आया है। सातिवक मनुष्य भोजन में प्रवृत होता है जो पहले उसके परिणाम पर विचार करता है, राजस मनुष्य राग के कारण सर्वप्रथम भोजन को ही देखता है, उस के परिणाम पर विचार करता ही नहीं, तामस मनुष्य मूढता के कारण न भोजन पर न उसके परिणाम पर विचार करता है, वो तो केवल खाने में रूचि रखता है। हमारे जीवन में शुद्ध आहार का बडा भारी महत्व है, आहार शुद्धौ सत्व शुद्धौ धु्रव स्मृति। अपवित्रता दो प्रकार की होती है- जनना शौच व मरणा शौच। एक होता है सूतक, एक होता पातक। दोनों ही अवसरों पर जो भोजन घर में बनता है वह अपवित्र होता है। इसलिए कर्र्इ लोग सूतक की अवधि में सूतक वाले के घर भोजन नहीं करते, मगर बडे अफसोस की बात है कि घर में जब किसी की मृत्यु होती है, तो अंतिम संस्कार के पश्चात ही कर्इ क्षेत्रों में पकवान बनाकर खाया जाता है, जो हर दृषिट से अनुचित व अशोभनीय है। कुछ वर्षो पहले तक तो मृत्यु के अवसर पर मृतक परिवार के घर में प्रथम दो दिन चूल्हा भी नही जलता था और उस परिवार के रिश्तेदार व पडौसी लोग दलिया, राबडी इत्यादि साधारण भोजन लाकर खिलाते थे। गरूडपुराण में भी ऐसा ही उल्लेख है कि पातक अवधि में मृतक परिवार को भोजन बाहर से लाकर खिलाया जाए। शास्त्रों व सन्तों के उपदेशों में ऐसा उल्लेख आया है कि मृत्यु के अवसर पर मृतक के परिवार में जो मेहमानों के लिए भोजन बनाता है वह जाने वाले जीव के निमित बनता है उस जीव के पूर्व के असंख्य जन्मों के पाप उस अन्न में होते है। अत: उस अन्न को अपवित्र माना गया है। इस संदर्भ में यहां यह उल्लेखनीय है कि एक बार स्वामी श्री रामसुखदासजी महाराज से एक श्रोता ने प्रश्न किया कि - श्राद्ध का अन्न ग्रहण करना चाहिए या नहीं ? स्वामी जी ने कहा - घर के लोग श्राद्ध का अन्न खाए तो कोर्इ दोष नही क्योंकि मरने वाला अपना स्वजन है, परन्तु दूसरों को कभी भी नहीं खाना चाहिए अर्थात किसी को वहां अन्न व जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। धार्मिक दृषिटकोण से मृत्यु भोज का परित्याग पश्चात भौतिक दृषिट से देखा जाए तो अनावश्यक एवं निराधार, अकारण ही मृतक परिवार को आर्थिक हानि होती है जिसे कतर्इ उचित नहीं कहा जा सकता। ऐसे आयोजनो में किसी प्रकार का नशा भी सेवन नही करना चाहिए। आदर्श परम्परा के दृषिटकोण से यदि इतिहास की ओर नजर दौडार्इ जाए तो भगवान श्रीरामजी के पिता अयोध्या के महाराजा श्री दशरथजी के देहान्त पर मृत्युभोज का आयोजन तो दूर रहा, पूरी अयोध्या में किसी के घर भोजन नहीं बना, सभी ने उपवास किया और श्रीरामजी जो मर्यादा पुरूषोतम राम कहलाते है, वे तो शोक प्रकट करने अयोध्या तक नही आए, बलिक उन्हें मृत्यु की सूचना मिलने पर उन्होनें कन्दमूल जैसे साधारण भोजन के साथ 12 दिन का शोक जंगल में मनाया। मेरे समाज के लोगों! जरा सोचो! हम इतने भूखे क्यों है ? हमारे प्रियजन, परिवारजन के वियोग की घड़ी में त्यौहार सम भोजन बनाकर उसकी मौत की क्यों मजाक उड़ा रहे है ? क्या हम में पशु-पक्षियों के बराबर भी संवेदनशीलता नहीं है ? कुतिया का बच्चा मर जाए तो कुतिया रोटी खाना छोड़ देगी। भैंस अथवा गाय का बछड़ा मर जाए तो घास खाना छोड देगी। हम अपने स्वजन की मृत्यु पर पकवान खाना कब छोड़ेगे ? इस पर हम सभी को गम्भीरता से विचार करने की आवश्यकता है। आधुनिक समय में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे माननीय श्री भैरोसिंह जी शेखावत एवं जयपुर की पूर्व महारानी माननीया गायत्री देवी जो करोड़ों की सम्पति पीछे छोड गर्इ, के देहावसान पर किसी प्रकार का भोज आयोजित नहीं हुआ तथा पुलिस विभाग के भूतपूर्व महानिदेशक श्री शान्तनुकुमार जी के आकसिमक निधन पर तीये की बैठक पर एक घण्टे का भजन एवं कीर्तन का आयोजन हुआ। किसी भी अतिथि ने भोजन नहीं किया। कानूनी दृषिटकोण से भी मृत्युभोज एक अपराध है। आज के वैज्ञानिक एवं भौतिकवादी जमाने की रफतार में हम अपराधी क्यों बनें ? अनावश्यक पुरानी परम्परा को पकडकर पिछडेपन का सबूत क्यों पेश करें ? धर्म गुरू श्रीमान दीवान साहब एवं श्री माताजी की शब्दावली एवं धार्मिक भावना की उपेक्षा क्यों करे ? मृत्युभोज बाबत हम सभी को समग्र रूप से इसके पक्ष और विपक्ष को अच्छी तरह से समझना होगा। यह एक गम्भीर बुरार्इ, कुरीति एवं सामाजिक महाबिमारी है। आत्मबल और मनोबल की सहायता से ही इस कुरीति पर विजय पा सकते है, हम सभी को इसका सामना करने के लिए दृढ संकल्प लेने की आवश्यकता है

ईश्वर की कल्पना कैसे उत्पन्न हुई?

ईश्वर की कल्पना कैसे उत्पन्न हुई? (1) हम नास्तिक लोग कहते हैं कि ईश्वर नहीं है, सिर्फ ईश्वर की कल्पना है। मनुष्य ने खुद कल्पना करके ईश्वर बनाया है। लेकिन ये कल्पना कब की? क्यों की? और मनुष्य के दिमाग में ऐसा खयाल आया कैसे? (2) पांच दस हजार पूर्व हमारे पूर्वज का दिमाग विकसित हो चूका था। जिज्ञासा भी थी लेकिन उसके पास ज्ञान प्राप्त करने के साधन सिमित थे। सत्य तक पहुंचने की क्षमता कम थी। (3) जीवन कठिन था। पुर, भूकंप, बारिश, चक्रवात, ठंड, गर्मी, बिमारी, भूख, दर्द, म्रृत्यु का उसके पास कोई उपाय नहीं था। नदी, पर्वत, सूर्य, चंद्र और जंगली जानवरों से वो डरता था। (4) तब हमारे पूर्वज ने ईश्वर की कल्पना की। अगर कोई व्यक्ति कल्पना करेगा तो उसने जो देखा है उसके मुताबिक ही कल्पना करेगा। हमारे पूर्वज ने अपनी समझ के अनुसार कल्पना की। उसने देखा हमारे कबीले का संचालन करने वाला कोई सरदार है उसी तरह दुनिया को चलाने वाला भी कोई होना चाहिए। (5) कबीले के सरदार को बिनती करो तो वो समस्याओं का उपाय करता है उसी तरह ईश्वर भी प्रार्थना करने से हमारी समस्याओं का समाधान करेगा। कबीले का सरदार मान सम्मान, खुशामद और भेट सौगात से खुश होता है इसी तरह मान सम्मान, खुशामद और भेट सौगात से ईश्वर भी खुश होगा। आरती और स्तुति क्या है? खुशामद ही है। प्रसाद और चढ़ावा एक प्रकार की भेट सौगात (रिश्वत) ही है। (6) जैसे कबीले का सरदार नाराज होता है तो सजा देता है उसी तरह ईश्वर भी नाराज हो जायेगा तो सजा देगा और इसलिए ईश्वर से डरना चाहिए ऐसी कल्पना की गई। ईश्वर को खुश करने के लिए पूजा करने की शुरुआत हुई। (7) राजशाही शुरू होने के बाद राजा और उसके सलाहकारों (पुरोहित, पादरी, मौलवी) ने अपने लाभ के लिए इस डर का इस्तेमाल किया। जनता में कुछ लोग थे जो राजा से नहीं डरते थे। उनको कहा कि राजा ईश्वर का प्रतिनिधि हैं, उसकी आज्ञा का पालन नहीं करोगे तो ईश्वर दंड देगा। ईश्वर उपर से सब देखता है (जैसे सबसे बड़ा सीसीटीवी कैमरा) इसलिए हर धर्म में भक्त लोग प्रार्थना या इबादत करते वक्त उपर देखते हैं। (8) इस तरह ईश्वर अल्लाह गोड सिर्फ़ एक कल्पना है। और कुछ नहीं है। ईश्वर से डरना छोडिये। आपको कुछ नहीं होगा। ईश्वर को छोडने कुछ पाप होगा तो वो पाप मेरे।

शहीद रीगन रशेल की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि।

शहीद रीगन रशेल की पहली बरसी पर आपको श्रद्धांजलि ❤️ कनाडा की पशु अधिकार कार्यकर्ती रीगन रशेल की पिछ्ले साल 19 जून को एक कत्लखाने के बाहर ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई जब वे अपने साथियों के साथ एक कत्लखाने में कत्ल के लिए ट्रकों में ठूँसकर लाए जा रहे पशुओं को उनके अंतिम समय में पानी पिला रही थीं व उन्हें प्यार कर रही थीं। रीगन रशेल ने अपना पूरा जीवन पशुओं को उनकी प्राकृतिक आज़ादी और शोषण से मुक्ति दिलाने का प्रयास करने में लगा दिया था। हर साल सैकड़ों पशु-प्रेमियों को पशुओं की जान बचाते हुए अपनी जान गंवानी पड़ती है और वे भी उसी प्रकार स्मरण किये जाने चाहिए जैसे हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को हम याद करते हैं। आज पूरी दुनिया में रीगन रशेल के शहीद दिवस पर उन्हें याद किया जा रहा है और विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। वे पशु जिन्हें हमने मांस, दूध, अंडा आदि का पिंड समझ लिया है, वे भी प्राकृतिक आज़ादी के हक़दार हैं और उन्हें भी सभी प्रकार के शोषण से मुक्ति मिलना चाहिए। आइये हम सभी #Vegan बनकर पशुओं को सभी प्रकार के शोषण से आज़ाद करें और रीगन रशेल समेत सभी बलिदानियों का सम्मान करें। 🙏

वीगन (Vegan) का क्या अर्थ हैं?

वीगन ( vegan ) का क्या अर्थ है ? वीगन का अर्थ है वह व्यक्ति जो विशेष रूप से खाने पीने में सभी प्रकार के पशु उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करता । जैसे जानवरों का गोश्त , दूध व दूध से बने उत्पाद । एक वर्ग तो चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग भी नहीं करता । यह संसार समस्त जीवों के रहने के लिए बना है लेकिन मनुष्य ने सबसे ताक़तवर और बुद्धिमान होने के नाते अपनी क्षमताओं का दुरुपयोग कर प्रकृति और समस्त जीवों का दोहन करना शुरू कर दिया और नैतिकता की परिभाषा भी मानव कल्याण तक सीमित रखी । जो हमें ठीक लगा बस वही नैतिक है । माँसाहार और दुग्धाहार दोनों को अनैतिक नहीं माना , तर्क ये दिया जाता है कि हमारे जीवित और स्वस्थ रहने के लिए यह ज़रूरी है । ये तर्क survival of the fittest को सही मानता है । क्या हमने कभी सोचा है कि इसी सिद्धांत को मानते मानते हमने मनुष्यों का भी इस्तेमाल और शोषण शुरू कर दिया है । अगर हम जानवरों , प्रकृति और पेड़ पौधों का शोषण करना सही मानते हैं तो इसकी तार्किक परिणति ( logical end ) मनुष्यों के शोषण में ही होगी । जब हमने जानवरों को जीव ना समझ कर संपत्ति या वस्तु समझा तो सारे समाज ने इसे स्वीकार कर लिया लेकिन ये व्यवस्था आगे बढ़ी और पुरुषों ने महिलाओं को , अमीरों ने ग़रीबों को , बड़ों ने बच्चों को , गोरों ने कालों को , ऊँची जाति वालों ने तथाकथित निचली जातियों को वस्तु समझना ( commodification ) शुरु कर दिया । माँसाहार के विरुद्ध तर्कों से तो सब परिचित हैं । दूध पीने के विरोध में वीगन तर्क ये हैं : 1. दूध पर पशु के बच्चे का हक़ है जिस तरह मानव के बच्चे का माँ के दूध पर है । 2. दूध निकालने की प्रक्रिया में पशु की कोई सहमति नहीं होती , ये उसके साथ ज़बरदस्ती है , ये प्रक्रिया पशु के लिए पीड़ादायी भी है क्योंकि पहले उसके बच्चे को थन के पास लाया जाता है और जब दूध उतर जाता है तो बच्चे को खींचकर माँ से अलग कर देते हैं और दूध निकाल लेते है । 3. कुछ वीगन जैसे मेनका गाँधी दूध को मांसाहार की श्रेणी में रखते हैं । 4. मानव पशु को संपत्ति की श्रेणी में रखता है जो जीव के प्रति हिंसक व्यवहार है ।

Thursday, June 17, 2021

Joaquin Phoenix

"मुझे लगता है कि कई बार हम यह महसूस करते हैं या हमें महसूस कराया जाता है कि हम किसी न किसी क्षेत्र के चैंपियन हैं। लेकिन मेरे लिए हम सब एक बराबर है। मेरा मानना है चाहे हम लैंगिक असमानता की बात करें या जातिवाद या समलैगिंक या जन जातियों के अधिकारों या फिर जानवरों के अधिकारों की बात करें वास्तव में हम अन्याय के खिलाफ लड़ाई के बारे में बात कर रहे हैं। हम उस विश्वास के खिलाफ लड़ाई के बारे में बात कर रहे हैं जो यह मानता है की किसी एक राष्ट्र, एक समाज के लोग, एक जाति, एक लिंग, एक प्रजाति को किसी दूसरे पर हावी होने, उनका उपयोग करने और नियंत्रित करने का अधिकार है। हम असल दुनिया से बहुत अलग हो गए हैं। हम में से कई लोग एक अहंकारी सोच रखते हैं की इंसान दुनिया में सबसे ऊपर है। हम इस दुनिया के सभी संसाधनों को खुद के लिए समझते है उनका उपभोग करते हैं। हम एक गाय को कृत्रिम रूप गर्भधारण करवाते हैं और फिर उसके नवजात बच्चे को उससे चुरा लेते हैं। फिर उसके बछड़े के हिस्से के दूध से अपने लिए कॉफी और खाना बनाते हैं। हम खुद को बदलने से डरते है क्यूंकि हमें लगता है की कुछ आदतें छोड़ने के लिए हमें बहुत कुछ बलिदान करना पड़ेगा। लेकिन इंसान की सबसे बड़ी अच्छाई है की वह सबकुछ कर सकता है और मुझे लगता है अगर हम प्यार और करुणा का अनुसरण करें तो हम एक ऐसी प्रणाली विकसित कर सकते हैं जो सभी संवेदनशील प्राणियों और पर्यावरण के लिए फायदेमंद हो।“

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस ~ 26 जून।

अन्तर्राष्ट्रीय #नशा निवारण दिवस ~ 26 जून। मैं काफी दिनों से सोच रहा था कि नशे पर अपने निजी विचार लिखूँ। आज नशा मुक्ति दिवस हैं तो उपयुक्त समय हैं। मैं एक ऐसे समाज (#ओड ) से आता हूँ जहाँ बच्चे के जन्म के कुछ दिन बाद ही शराब का नशा करवाना आम हैं। एक #रूढिवादी और #अधंविश्वासी पंरपरा के अनुसार शिशु के प्रथम बार बाल काटना जिसे स्थानीय भाषा में देवता को समर्पित 'झङूला करना' भी कहा जाता हैं। इस दिन दो बकरे की बलि और लगभग 10 हजार की शराब पी जाती हैं। फलस्वरूप मैं भी किसी नशे से अछुता नहीं रहा। मैंने लगभग बचपन से सभी नशे( शराब , ध्रुमपान , स्मैक , कोकिन ( Drugs ), गांजा , चरस किये हुये हैं। मैंने #Vegan बनने के बाद Drugs को तो उसी समय पुरी तरह से छोङ दिया था। मैं अभी हाल ही में क्या खाना चाहिए , क्या नहीं आदि पर स्टडी कर रहा हूँ और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हूँ। तत्पश्चात मैंने अभी विशेषकर शराब सभी नशे पूर्णतः रूप से आजीवन के लिए और 90% शुगर , रिफाइंड तेल , कोल्डड्रिंक , चिप्स, जंक फूड्स छोङ दिये। मैं फिट रहने के लिए नियमित दौङ करता हूँ। हम #वीगन बनकर सभी अनहेल्दी खाद्य पदार्थों को छोङकर वाकई शारीरिक और मानसिक रूप से मजबुत हो जाते हैं। शराब/बीयर ( नोट: बीयर भी शराब ही हैं क्योंकि इसमें एल्कोहॉल होता हैं) पर समाज में काफी भ्रांतियां और गलतफहमियां फैली हुई हैं कि शराब या थोङी शराब स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं । देखिए , शराब की बोतल पर साफ-साफ लिखा होता हैं "शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं"। कोई भी सर्टिफिकेट डाँक्टर आपको शराब पीने की सलाह कतई न देगा। जानवर कभी शराब नहीं पिते , मनुष्य भी एक जानवर हैं तो मनुष्य शराब क्यों पीये? नशा हमारे तन-मन और धन को नुकसान ही पहुँचाता हैं । समाज में नशे से घरेलु हिंसा, सङक दुर्घटना, असमय मौत, गंभीर बीमारियाँ, आर्थिक स्थिति खराब होना मुख्य दुष्परिणाम हैं। 'नशा छोङने के लिए जरूरत हैं बस एक इरादे की क्योंकि इरादे के आगे टिकती नहीं कोई मुश्किल'। 'नशे को कहे ना जीवन को कहे हाँ।
#नशा #नशामुक्ति #शराब #सिगरेट #नशामुक्तिअभियान #ओड

कॉफी coffee ☕

ब्लैक कॉफी विदाउट शुगर(बिना चीनी) अब स्वाद में शुमार हो गई। ONLY THING IM ADDICTED TO ☕ ☕ Coffee is one of the world’s most popular beverages. Thanks to its high levels of antioxidants and beneficial nutrients, it also seems to be quite healthy. ☕ Studies show that coffee drinkers have a much lower risk of several serious diseases. ☕ Benefits: 1. Can Improve Energy Level ☕ 2.Can Drastically Improve Physical Performance because caffeine increases epinephrine (adrenaline) levels in your blood. ☕ 3.Contains Essential Nutrients(Riboflavin (vitamin B2): 11% of the Reference Daily Intake (RDI). Pantothenic acid (vitamin B5): 6% of the RDI. Manganese and potassium: 3% of the RDI. Magnesium and niacin (vitamin B3): 2% of the RDI.) ☕ 4. Can Fight Depression and Make You Happier ☕ 5.May Lower Stroke Risk ☕ PS: above statement only supports "freshly brewed coffee". Source : @healthline https://www.healthline.com/nutrition/top-13-evidence-based-health-benefits-of-coffee#section11